ऑस्कर विजेता हॉलीवुड आइकन ओलिविया डी हैविलैंड का 104 वर्ष की उम्र में निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पेरिस।  दो बार की ऑस्कर विजेता हॉलीवुड अभिनेत्री ओलिविया डी हैविलैंड का निधन हो गया है। पेरिस में घर पर उनकी नींद में सोते हुए ही प्राकृतिक कारणों से मृत्यू हो गई। वह 104 वर्ष की थीं। वह 60 साल से पेरिस में रह रही थीं। उनकी टीम से लिसा गोल्डबर्ग ने उनके निधन की …

पेरिस।  दो बार की ऑस्कर विजेता हॉलीवुड अभिनेत्री ओलिविया डी हैविलैंड का निधन हो गया है। पेरिस में घर पर उनकी नींद में सोते हुए ही प्राकृतिक कारणों से मृत्यू हो गई। वह 104 वर्ष की थीं। वह 60 साल से पेरिस में रह रही थीं। उनकी टीम से लिसा गोल्डबर्ग ने उनके निधन की जानकारी दी। अकादमी ऑफ मोशन पिक्च र आर्ट्स एंड साइंसेस ने रविवार को ट्वीट किया, “दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर जीतने वाली ओलिविया डी हैविलैंड हॉलीवुड के स्वर्ण युग और अथाह प्रतिभा का मुख्य आधार थीं। यह हमारे उद्योग की एक सच्ची किवदंती थीं।”

हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, अंतिम संस्कार को बहुत निजी रखने की व्यवस्था की जा रही है।

बता दें कि जापान में जन्मी ब्रिटिश-अमेरिकी अभिनेत्री का 1935 से 1988 तक पांच दशकों से ज्यादा का फिल्मों में सक्रिय करियर रहा, इस दौरान वह 49 फिल्मों में दिखाई दीं। उन्हें हॉलीवुड के स्वर्ण युग के प्रमुख सितारों में से एक माना जाता था।

उनकी मां दिवंगत इंग्लिश एक्ट्रेस लिलियन फॉन्टेन थीं। वहीं उनकी बहन दिवंगत जोन फोंटेन इस युग की एक प्रमुख हॉलीवुड स्टार और ऑस्कर विजेता भी थीं।

डी हैविलैंड ने हॉलीवुड एक्शन सुपरस्टार एरोल फ्लिन के साथ कई हिट फिल्में दीं। जिनमें ‘कैप्टन ब्लड’ (1935) और ‘द एडवेंचर्स ऑफ रॉबिन हुड’ (1938) शामिल हैं। उनकी सबसे उल्लेखनीय भूमिकाएं ‘इन दिस अवर लाइफ’ (1942), ‘द स्नेक पिट’ (1948), और ‘लाइट इन द पियाजा’ (1962) रहीं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता