हल्द्वानी: पुलिस के हत्थे चढ़े माकू और कंजड़, स्मैक बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा पुलिस ने स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। 

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार रात बनभूलपुरा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस बीच पुलिस ने रेलवे स्टेशन से दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्कर महबूब उर्फ माकू पुत्र मुख्तयार अहमद निवासी गफूर बस्ती वार्ड नंबर 27 के कब्जे से 8.3 ग्राम व सोनू सागर उर्फ कंजड़ पुत्र विजय कुमार निवासी गांधीनगर के कब्जे से 7.2 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्कर लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहे हैं। दोनों पूर्व में भी कई बार नशा तस्करी में जेल की हवा खा चुके हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, एसआई विरेन्द्र चन्द, कांस्टेबल मुन्ना सिंह, अमनदीप सिंह, दिलशाद अहमद थे।

संबंधित समाचार