बरेली: नीलम मर्डर की आरोपी साक्षी शुक्ला और नैना गिरफ्तार, महिलाओं पर 15-15 हजार का था इनाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नीलम मर्डर केस में वांछित चल रही दोनो महिलाओं को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। 25 सितंबर को घटना को अंजाम देने के बाद से दोनों महिलाए फरार चल रही थी। आज पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्या में शामिल दामाद को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

ये भी पढ़ें- बरेली: विश्व एड्स दिवस पर रैली निकाली, नाटक का मंचन कर किया जागरूक

थाना इज्जतनगर के कूर्मांचल नगर निवासी मनी सिंह पत्नी मनमोहन का आरोप है। उसकी मां नीलम सक्सेना का 25 सितंबर को उसके पति ने घर की नौकरियों साक्षी शुक्ला और नैना के साथ मिल कर उसकी मां का मर्डर कर दिया। पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन दोनों महिलाए लंबे समय से फरार चल रहीं थीं और मृतका की बेटी को जान से मारने की धमकी दे रही थी।

एसएसपी ने कुछ दिन पहले दोनों महिलाओं पर 15-15 हजार रुपये इनाम की घोषणा की थी। दोनों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें- बरेली: Marya Frozen फैक्ट्री होगी सीज, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जारी किए आदेश

संबंधित समाचार