10 साल में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल किया, गुजरात के लोगों के शुक्रगुजार हैं: संजय सिंह

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी ने महज 10 साल में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल किया और इसके लिए उन्होंने गुजरात की जनता का शुक्रिया अदा किया। सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी के नेताओं ने कड़ी मेहनत की और हम गुजरात के लोगों के शुक्रगुजार हैं जिनकी वजह से हमें यह पहचान मिली।

ये भी पढ़ें- सांसदों को लोकसभा अध्यक्ष के बारे में ट्विटर पर कुछ नहीं लिखना चाहिए : ओम बिरला 

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, “आप सिर्फ 10 साल में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने में कामयाब रही। यही इस पार्टी के विकास की गति है। हमें गुजरात में करीब 35 लाख वोट मिले। सभी नेताओं ने कड़ी मेहनत की और गुजरात के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया।उन्होंने कहा, “गुजरात को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है, फिर भी आप 35 लाख वोट हासिल करने में कामयाब रही।

भाजपा गुजरात में भारी जीत की ओर अग्रसर दिखाई दे रही है क्योंकि नवीनतम रुझानों से पता चलता है कि पार्टी इस महीने की शुरुआत में राज्य की 182 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में 155 सीटों पर आगे चल रही थी। कांग्रेस 18 सीटों पर बढ़त के साथ काफी पीछे दूसरे स्थान पर है जबकि आम आदमी पार्टी छह सीटों पर आगे चल रही है। निर्वाचन आयोग ने कहा कि एक निर्दलीय समेत तीन सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं।

ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणाम: CM जयराम ठाकुर ने मानी हार, राज्यपाल को देंगे इस्तीफा

संबंधित समाचार