शर्मनाक : कांगो में M-23 विद्रोहियों ने किया 22 महिलाओं समेत पांच लड़कियों के साथ दुष्कर्म, 131 नागरिकों की हत्या

शर्मनाक : कांगो में  M-23 विद्रोहियों ने किया  22 महिलाओं समेत पांच लड़कियों के साथ दुष्कर्म, 131 नागरिकों की हत्या

संयुक्त राष्ट्र। पूर्वी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में पिछले सप्ताह एम 23 विद्रोहियों ने 17 महिलाओं और 12 बच्चों सहित कम से कम 131 नागरिकों की हत्या कर दी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के मुख्य प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने गुरुवार को कहा, “अतिरिक्त आठ लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया गया, 60 लोगों का अपहरण तथा कम से कम 22 महिलाओं और पांच लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया गया।” 

उन्होंने कहा, “हमारे सहयोगियों ने बताया कि पीड़ितों की गोलियों और चाकुओं से मार कर हत्या की गई।” दुजारिक ने कहा, “संयुक्त राष्ट्र मिशन, जिसे मोनस्को के नाम से जाना जाता है। इसने मानवाधिकार सहयोगियों के साथ उत्तर किवु प्रांत के रुतशुरू क्षेत्र में किशिशे और बम्बो के गांवों में 29 और 30 नवंबर को नागरिकों पर हुए हमले की प्रारंभिक जांच के बाद इसकी पुष्टि की है।” 

उन्होंने कहा, “संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन नागरिकों के खिलाफ इस अकथनीय हिंसा की कड़े शब्दों में निंदा करता है और पीड़ितों को आपातकालीन मानवीय सहायता प्रदान करने मांग करता है।” उन्होंने कहा, “मिशन मानव अधिकारों और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के इन उल्लंघनों के अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए कांगो के अधिकारियों के फैसले का स्वागत करता है।” उन्होंने कहा कि मिशन पीडितों को न्याय दिलाने के प्रयासों में सहायता के लिए तैयार है और नागरिकों के खिलाफ हिंसा को तत्काल समाप्त करने का आह्वान करता है।

ये भी पढ़ें:- भारतीय अमेरिकियों ने ‘सेवा दिवाली’ अभियान के तहत दान किया 6,30,000 पाउंड से अधिक का भोजन

ताजा समाचार

लखीमपुर-खीरी: जिला अधिवक्ता संघ ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, सिविल कोर्ट में घूमकर की मतदान करने की अपील
बाराबंकी: कायाकल्प टीम ने मरीज से पूछा मिलती हैं सुविधांए, तो जानिये क्या मिला जवाब
बदायूं: BJP प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य का गंभीर आरोप, गांवों में धमका रहे सपा के बाहर से बुलाए गुंडे
प्रयागराज: अतीक अहमद के दोनों बेटे आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में हुए उत्तीर्ण, जानिए मिले कितने नंबर
नीट-स्नातक प्रश्नपत्र लीक की खबरें निराधार, हर एक पेपर का हिसाब रखा गया: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी
कासगंज: देवेंद्र सिंह यादव को निष्कासित करने वाला लेटर निकला फर्जी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज