50 साल के टीचर पर आया 20 साल की छात्रा का दिल, रचाई शादी... वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर में एक 20 साल की युवती का उसके ही 50 साल के इंग्लिश टीचर पर दिल आ गया। दोनों ने उम्र के बंधन को तोड़कर मंदिर में शादी ली। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बता दें, समस्तीपुर के रोसड़ा की रहने वाली 20 साल की छात्रा 800 मीटर की दूरी पर ही कोचिंग जाती थी। कोचिंग में धीरे धीरे छात्रा और 50 साल के इंग्लिश टीचर संगीत कुमार को प्यार हो गया और दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खा लीं। दोनों ने समस्तीपुर के एक मंदिर में शादी कर ली। वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग खूब शेयर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- गुजरात चुनाव परिणाम का भारत जोड़ो यात्रा पर कोई असर नहीं : जयराम  रमेश 

संबंधित समाचार