मीडिया को वास्तविक मुद्दों पर ध्यान देने की जरुरत: नवीन पटनायक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को कहा कि मीडिया को फिजूल की बातों के पीछे भागने के बजाय लोगों के वास्तविक मुद्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पटनायक ने यहां प्रमेय उड़िया दैनिक के वार्षिक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में मीडिया सर्वव्यापी है और बड़े पैमाने पर इसकी मौजूदगी है। यह वास्तव में समाचार प्रस्तुतकर्ताओं और उपभोक्ताओं दोनों के लिए एक कठिन समय है , जब मीडिया नैतिकता की जड़ों पर पकड़, सच्चाई की खोज और लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने से सही दिशा दिखा सकता है। 

ये भी पढ़ें- BMC बन गयी थी कुछ लोगों की ‘निजी संपत्ति’, हम उसे लौटा रहे हैं जनता को: फडणवीस

उन्होंने कहा कि ओडिशा कई क्षेत्रों में स्पष्ट परिवर्तन के साथ विकास के मोर्चे पर बड़े पैमाने पर प्रगति कर रहा है। हाल ही में आयोजित मेक-इन-ओडिशा-3.0 में राज्य को 10.5 लाख करोड़ रुपये का विशाल निवेश प्राप्त हुआ है, जिसमें 10 लाख से अधिक नौकरियां सृजित करने की क्षमता है तथा इसका अर्थव्यवस्था पर भी गुणक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने मीडिया सहित समाज के हर क्षेत्र के लोगों का समर्थन मांगा।

ये भी पढ़ें- POCSO केस के निस्तारण में कितने दिन लगते हैं ? खुद महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बताया

 

संबंधित समाचार