अयोध्या: अब Digital Ramayan का आनंद ले सकेंगे श्रद्धालु, रामकथा संग्रहालय में DM ने किया गैलरी का पूर्व परीक्षण

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अमृत विचार, अयोध्या। रामलला के दर्शन को आने वाले श्रद्धालु अब सरयू तट पर डिजिटल रामायण का आनंद ले सकेंगे। रामायण सर्किट योजना के तहत अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में बनी डिजिटल रामायण गैलरी का सोमवार को जिलाधिकारी नितीश कुमार ने पूर्व परीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डिजिटल गैलरी में दी जाने वाली व्यवस्थाएं और दिखाए जाने वाले रामायण प्रसंगों की जानकारी ली। 

जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल रामायण गैलरी में चार स्क्रीन लगाए गए हैं, जिसमें रामकथा के विभिन्न प्रसंगों को दिखाए जाने के साथ ही रामकथा के महत्व की भी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 10 करोड़ की लागत से एक ऑडिटोरियम को तैयार किया गया है, जिसमें चार डिजिटल गैलरी को तैयार किया गया है। एक गैलरी में लगभग 30 लोग बैठ सकेंगे। इस गैलरी में रामकथा के डिजिटल प्रस्तुति, प्रेजेंटेशन, मैपिंग, होलोग्राफिक, 3D तकनीक व एलईडी के माध्यम से रामायण के थीम पर ऑडियो व वीडियो में रामायण के चरित्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। 

अयोध्या की स्थापना और ऐतिहासिक स्थलों की मिलेगी जानकारी
पहली गैलरी में अयोध्या की स्थापना के साथ नगर के प्राचीन ऐतिहासिक स्थलों को जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा दूसरी गैलरी में थ्री-डी में रामायण के प्रसंगों का भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर अहिल्या उद्धार, शिव धनुष और राम सीता स्वयंवर व विवाह तक के प्रसंग को दिखाया गया है।

तीसरी गैलरी में चारों तरफ स्क्रीन दिखाई गई है। इसमें सीता हरण, जटायु के प्रसंग, सुग्रीव के मुलाकात समेत  विभिन्न प्रसंग दिखाए जाएंगे। चौथी गैलरी में भगवान श्री राम के जीवन चरित्र को समाज मेंं स्थापित करने का संदेश दिया गया है। देश के विभिन्न रामायण की भी जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें:-अजय राय के बयान पर स्मृति ईरानी का पलटवार, कहा- राहुल जी आपका अमेठी से लड़ना पक्का समझूं?

संबंधित समाचार