Russia Ukraine War : क्या 2023 में खत्म होगा यूक्रेन युद्ध? एंटोनियो गुटेरेस ने जताई उम्मीद

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप में सबसे विनाशकारी संघर्ष को 2023 के अंत तक रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने का आह्वान किया

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 2023 में यूक्रेन युद्ध खत्म होने की प्रबल उम्मीद जताई है। साथ ही गुटेरेस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ईरानी सरकार की कार्रवाई की निंदा की और सभी देशों से घोर दक्षिणपंथियों से पैदा होने वाले आतंकवादी खतरों से निपटने का आग्रह किया। गुटेरेस ने सोमवार को साल के अंत में एक संवाददाता सम्मेलन में व्यापक मुद्दों पर बात की। गुटेरेस ने कहा कि उन्हें निकट भविष्य में यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए वार्ता की कोई संभावना नजर नहीं आती है, बल्कि पहले से ही बढ़ रहे सैन्य संघर्ष के जारी रहने की आशंका है। 

हालांकि, उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप में सबसे विनाशकारी संघर्ष को 2023 के अंत तक रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने का आह्वान किया और उन्हें ऐसा होने (युद्ध का अंत) की पूरी उम्मीद है। गुटेरेस ने अन्य वैश्विक मुद्दों पर भी बात की। उन्होंने अफगानिस्तान के तालिबान शासकों से सरकार में सभी जातीय समूहों को शामिल करने, सभी स्तरों पर लड़कियों के शिक्षा के अधिकार व महिलाओं के काम करने के अधिकारों को बहाल करने और अपने क्षेत्र में सभी आतंकवादी गतिविधियों को रोकने का आग्रह किया।

उन्होंने कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर संयुक्त राष्ट्र के संकल्प को दोहराया और कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी इस दिशा में काम करना चाहिए जो पूर्वी एशिया और दुनिया में शांति व सुरक्षा का मौलिक आधार है। ट्विटर सहित सभी सोशल मीडिया मंचों के प्रबंधकों को महासचिव ने कुछ सलाह भी दी। 

उन्होंने कहा कि आप पर प्रेस की स्वतंत्रता बनाए रखने की जिम्मेदारी है और साथ ही यह सुनिश्चित करना कि नव-नाज़ियों, श्वेत वर्चस्ववादियों सहित अभद्र भाषा तथा कट्टरपंथी विचारकों को उनके मंच पर अपने हित साधने से रोकें। गुतारेस ने वर्ष 2022 पर बात करते हुए कहा कि ‘‘निराशा के बहुत से कारण हो सकते हैं भू-राजनीतिक विभाजन जिसने वैश्विक समस्याओं को हल करना असंभव नहीं तो कठिन बना दिया है, जीवन-बसर करने का संकट, दुनिया के बेहद गरीब देशों में बढ़ती असमानताओं, दिवालिया व डिफॉल्ट के बीच की खाई और गहरी हो रही है।

उन्होंने कहा कि ऋण सेवा भुगतान में 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो कई दशकों में सबसे अधिक है। गुतारेस ने कहा कि इस साल के अंत के साथ ही, हम निराशा को पीछे छोड़ने, मायूसी से लड़ने और वास्तविक समाधान खोजने के लिए काम कर रहे हैं। महासचिव ने दुनिया की भूमि व जल संरक्षण के लिए हुए ऐतिहासिक समझौते का जिक्र किया, जो विकासशील देशों को जैव विविधता को बचाने के लिए धन मुहैया कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा, आखिरकार हम प्रकृति के साथ एक शांति समझौता करना शुरू कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  भारत-पाकिस्तान के लोगों की बेहतरी के लिए दोनों देशों के बीच सार्थक संवाद जरूरी : अमेरिका 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

पाइप लाइन में योजनाएं,जाम से कराह रहा शहर... प्रभारी मंत्री ने विधान भवन के सामने से बड़े वाहनों पर प्रतिबंध का दिया था निर्देश
लखनऊ में तेजी से खुल रहे रोजगार के नए दरवाजे... प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना में क्षेत्र ने मारी बाजी, मार्च 2026 में पहला DBT भुगतान
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश: चाबहार पोर्ट को बताया दोस्ती का मजबूत प्रतीक, जानें क्या-क्या बोले फथाली
विकसित यूपी-भारत की नई उड़ान: केशव प्रसाद मौर्य बोले, ये बजट लाएगा औद्योगिक क्रांति और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय
राज्यपाल ने स्कूली बच्चों को पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह, जनभवन में सम्पन्न हुई लखनऊपेक्स डाक टिकट प्रदर्शनी