ब्रिटेनः अवैध दवा की बिक्री पर भारतवंशी दवा विक्रेता को जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। ब्रिटेन की एक अदालत ने एक भारतवंशी दवा विक्रेता को अवैध दवाओं की आपूर्ति करने के जुर्म में 18 महीने की जेल की सजा सुनाई है। ‘नॉर्विच इवनिंग न्यूज’ के मुताबिक 40 साल से अधिक के अनुभव वाले लंदन के दवा विक्रेता दुष्यंत पटेल (67) ने एक महिला को 2020 में महीनों तक ‘श्रेणी सी’ के अंतर्गत आने वाली या ब्रिटेन के कानून के तहत प्रतिबंधित दवाओं की महीनों तक आपूर्ति की थी।

ये भी पढ़ें - Year Ender 2022 : इस साल श्रीलंका में रहा अभूतपूर्व आर्थिक-राजनीतिक संकट, भारत की सहायता से मिली राहत 

स्थानीय पुलिस ने पूर्वी इंग्लैंड के नॉर्विच में अलीशा सिद्दिकी नामक इस महिला की मौत के चार महीने बाद पटेल को इस मामले में संदिग्ध के रूप पहचान की थी। सिद्दीकी का शव अगस्त 2020 में मिला था। स्थानीय मीडिया के अनुसार, अलीशा सिद्दिकी की प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका, लेकिन विष विज्ञान (टॉक्सिकोलोजी) परीक्षण के परिणाम से पता चला कि ज्यादा मात्रा में दवा की खुराक लेने से उसकी मौत हुई।

सिद्दिकी के फोन के विश्लेषण से पता चला कि जनवरी और अगस्त 2020 के बीच पटेल के साथ उसकी कई बार बातचीत हुई थी। पटेल को 18 महीने की सजा सुनाते हुए न्यायाधीश एलिस रॉबिन्सन ने कहा कि दवा विक्रेता द्वारा ‘‘विश्वास का गंभीर उल्लंघन’’ किया गया। अदालत को बताया गया कि पटेल पर सिद्दिकी की मौत के संबंध में किसी भी अपराध का आरोप नहीं लगाया गया, केवल अवैध दवा की आपूर्ति का आरोप लगाया गया।

ये भी पढ़ें - ब्राजील में Pele के सम्मान में तीन दिन का राष्ट्रीय शोक, राष्ट्रपति Jair Bolsonaro ने की घोषणा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज