सेवानिवृत्त एयर मार्शल ने अपनी पुस्तक की मोदी को भेंट

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। एयर मार्शल पी वी अय्यर (सेवानिवृत्त) ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। अय्यर की आयु 90 वर्ष से अधिक है और वह तंदुरूस्ती के प्रति बहुत उत्साही हैं। मोदी ने कहा कि जीवन के लिए उनका (अय्यर का) उत्साह अद्भुत है। अय्यर ने मोदी को अपनी पुस्तक 'फिट एट एनी एज: ए प्रैक्टिशनर्स गाइड' भेंट की।

ये भी पढ़ें - हिमाचल प्रदेशः तीन औद्योगिक परियोजनाओं के लिए 42 करोड़ रु की केन्द्रीय निधि स्वीकृत

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आज एयर मार्शल पी वी अय्यर (सेवानिवृत्त) से मिलकर खुशी हुई। जीवन के लिए उनका उत्साह अद्भुत है और साथ ही फिट और स्वस्थ रहने के प्रति उनका जुनून भी। उनकी किताब की एक प्रति पाकर खुशी हुई।’’

ये भी पढ़ें -  राहुल गांधी ने कहा- भाजपा के खिलाफ बड़े पैमाने पर ‘अंडरकरंट’, विपक्ष को देना होगा वैकल्पिक दृष्टिकोण

संबंधित समाचार