राजस्थानः रीट पेपर लीक मामलेमें करौली से दो युवक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

भरतपुर। राजस्थान के बहुचर्चित रीट पेपर लीक मामले में एसओजी द्वारा भरतपुर संभाग के करौली निवासी एक युवक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किये जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। एटीएस एवं एसओजी सूत्रों ने बताया कि जिला करौली के थाना टोडाभीम अंतर्गत मकठोट निवासी 40 वर्षीय कल्लाराम मीणा के अलावा 27 वर्षिय अंकित चौधरी निवासी जालसु नानक थाना डेगाना जिला नागौर को गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि इस मामले में एसओजी पूरे प्रदेश भर में की गई कार्रवाई में 95 लोगों को गिरफ्तार कर 90 आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र पेश कर चुकी है। जबकिं रीट पेपर लीक मामले में अन्य आरोपियों की एसओजी तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें - RSS मुख्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, कड़ी सुरक्षा: पुलिस

संबंधित समाचार