UP में हाड़ कपा देने वाली ठंड के बीच शीतलहर जारी, लखनऊ में आलाव के नाम पर खानापूर्ति
अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का प्रकोप जारी है। इंसानों के साथ साथ जानवर भी ठंड से परेशान हैं। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश के आधा दर्जन जिलों में सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस पारा नीचे है।
इधर लखनऊ में भी ठंड का कहर जारी है कक्षा 1 से 8 तक स्कूल बंद कर दिए गए। वहीं चौक चौराहों पर नगर निगम की अलाव व्यवस्था के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। अधिकांश अलाव की व्यवस्था और रैन बसेरे निजी संस्थाओं की ओर से बनाए गए हैं। इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों का भी कहना है की निजी संस्थाओं की इस कार्य में मदद ली जा रही है।
साल के पहले ही दिन पड़ी कड़ाके की ठंड
नववर्ष के पहले दिन सबसे कड़ाके की ठंड लखनऊ सहित प्रदेश भर में कड़ाके की ठंड पड़ी, इसमें मुजफ्फरनगर, झांसी, मेरठ, सीतापुर, कानपुर देहात, गोण्डा सबसे अधिक ठन्डे जिले रहे। मौसम की जानकारी के मुताबिक अगले 5 दिन पश्चिमी यूपी में बर्फीली हवाओं की चपेट में आ सकता है।
इन जिलों में आज बादल छाए
आज वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर बुलंदशहर अलीगढ़ में घना कोहरा और बादल छाये है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी के मुताबिक इस सप्ताह इसी तरह का मौसम देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: बदमाशों ने गल्ला व्यापारी पिता-पुत्र को बंधक बनाकर मांगी रंगदारी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
