भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए रायबरेली से सैकड़ों कांग्रेसी रवाना

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अमृत विचार, रायबरेली। मंगलवार से उत्तर प्रदेश में कांग्रेश की भारत जोड़ो यात्रा का आगाज होने जा रहा है इस यात्रा में शामिल होने के लिए रायबरेली जनपद के हर विधानसभा से कांग्रेसी कार्यकर्ता रवाना हुए हैं। सोमवार की सुबह आधा दर्जन बसों से जनपद के कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रस्थान किया है।

मंगलवार की सुबह उत्तर प्रदेश में लोनी बॉर्डर से आ रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में सहभागिता हेतु रायबरेली से आज कांग्रेस जनों ने प्रस्थान किया है। सोमवार की सुबह हर ब्लॉक मुख्यालय पर एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं का जत्था रवाना हुआ है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेसी नेताओं ने पूर्व में ही पंजीकरण कराया था। इसके लिए जनपद के हर विधानसभा से पचास पचास कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेताओं का पंजीकरण हुआ है।

जनपद की विधानसभा बछरावां, हरचंदपुर ,सरेनी ,ऊंचाहार और सदर से करीब 400 कांग्रेसियों का जत्था रवाना हुआ है। सोमवार शाम तक भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए यह लोग लोनी बॉर्डर गाजियाबाद पहुंचेंगे। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए पूरे  जिले में उत्साह का माहौल था।

बसों के अतिरिक्त कार्यकर्ता व स्वयं के साधनों से दिल्ली की ओर रवाना हुऐ है। इसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी , शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव , जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ल, विनय द्विवेदी , प्रमेंद्र पाल सिंह गुलाटी , जिला पंचायत सदस्य  राकेश सिंह राना , राहुल बाजपेई, संतोष त्रिवेदी,नौशाद खतीब, अजीत सिंह ,पदमधर सिंह, अशोक सिंह, कामता प्रसाद गौड़, विनोद सिंह ,गिरीश सिंह चौहान, सतीश पासवान, सतीश त्रिवेदी, कृष्ण कुमार तिवारी, अजय सिंह, दीपेंद्र  गुप्ता ,रितिक जायसवाल , नीरज शुक्ल , अशोक त्रिवेदी, लोकेश सिंह, राकेश पांडे, मयंक प्रधान आदि लोग शामिल है।

यह भी पढ़ें:-यूपी निकाय चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर: OBC Reservation मामले पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को होगी सुनवाई

संबंधित समाचार