बरेली: मुंबई की स्पेशल ट्रेनें बंद होने से यात्री परेशान, चलाने की उठी मांग

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

बरेली, अमृत विचार। मायानगरी मुंबई को बरेली से जाने के लिए दो नियमित ट्रेनें हैं। जिसमें शनिवार काे चलने वाली बरेली जंक्शन-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस और शुक्रवार को चलने वाली रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस इज्जतनगर मंडल रेलवे ने मुंबई जाने वाली दो स्पेशल ट्रेनों की शुरूआत बीते साल अप्रैल में की थी।

ये भी पढ़ें- बरेली: खेत पर जा रहे किशोर की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

इनमें से काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल को मंडल की सबसे लोकप्रिय ट्रेन भी घोषित किया गया। स्पेशल ट्रेन के चलते किराया अधिक होने के बावजूद अधिक संख्या में यात्री मिले, बावजूद इसके साल खत्म होने से पहले रेलवे ने दोनों ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की जगह संचालन बंद कर दिया। अब यात्रियों द्वारा मांग की जा रही है कि बंद की गई स्पेशल ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू किया जाए।

दरअसल रेलवे ने मुंबई को जाने वाली 09075/09076 मुंबई सेन्ट्रल-काठगोदाम समर स्पेशल का संचालन सप्ताह में एक दिन शुरू किया था। मुंबई से हर बुधवार काठगोदाम से गुरुवार को इस ट्रेन का संचालन किया जा रहा था। दूसरी तरफ रेलवे ने 09005/09006 बांद्रा टर्मिनस-इज्जतनगर-बांद्रा टर्मिनस समर स्पेशल का संचालन सप्ताह में दो दिन शुरू किया था। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को बांद्रा टर्मिनस से और प्रत्येक शनिवार और सोमवार को इज्जतनगर से चलाई जा रही थी। काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल ट्रेन के अधिक लोकप्रिय होने का जवाब भी यात्रियों से ही मिलता है। 

यात्रियों का कहना है कि बरेली से मुंबई को जाने वाली नियमित ट्रेनें मुंबई के उपनगरों में स्थित स्टेशनों पर जाती हैं। जिसमें लोकमान्य तिलक टर्मिनस और बांद्रा टर्मिनस शामिल हैं। काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल स्पेशल मेन मुंबई (दक्षिण मुंबई) के मुंबई सेंट्रल से होता था। ऐसे में टैक्सी के अधिक किराये से लेकर समय तक की बचत होती है। इसलिए इस ट्रेन को दोबारा शुरू किया जाए।

रैक नहीं होने के कारण संचालन किया बंद
मुंबई की समर स्पेशल ट्रेनों को नियमित करने की सिफारिश भी मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा की गई थी। बीच-बीच में ट्रेनों के फेरे तक बढ़ाए गए। लेकिन रैक नहीं होने के कारण संचालन भी नहीं हो पा रहा है। रेल अधिकारियों का कहना है कि दोनों ट्रेनें पश्चिम रेलवे के रैक से चलाई जा रहीं थीं। दोनों समर स्पेशल ट्रेनों के कारण इज्जतनगर मंडल की मुंबई जाने वाली नियमित ट्रेन का बोझ भी कम हुआ था। 

मगर अब एक बार फिर 22976 रामनगर बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन पर बोझ बढ़ गया है। कई बार ऑनलाइन सिस्टम इस ट्रेन में वेटिंग 200 से 300 तक वेटिंग दिखाता है। इज्जतनगर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुंबई जाने वाली दोनों समर स्पेशल ट्रेनों में पश्चिम रेलवे के रैक लगे हुए थे। रैक नहीं होने कारण ट्रेन का संचालन फिलहाल बंद कर दिया गया है।

मुंबई जाने के लिए पूर्व में शुरू की गई समर स्पेशल से काफी सुविधा हुई थी। बाकि ट्रेनों मुंबई के उपनगरों में स्थित स्टेशनों पर जाती हैं। लेकिन ट्रेन मुंबई सेंट्रल जाने से राहत मिली थी।-कामरान शेख

मुंबई की स्पेशल ट्रेन को दोबारा शुरू किया जाना चाहिए। कम समय में मुंबई जाने के लिए यह सबसे बेहतर ट्रेन थी। अगर ट्रेन चलाने के लिए रैक नहीं तो रेलवे को इसका इंतजाम करना चाहिए।-जव्वाद अंसारी

मेरा जरी का कारोबार है, अक्सर काम के लिए मुंबई जाना होता है। काठगोदाम-गोदाम मुंबई सेंट्रल ट्रेन के जरिए समय से मुंबई पहुंच जाते थे। रेलवे को इसको दोबारा शुरू करना चाहिए।-मोहम्मद लईक खान

जिस ट्रेन ने रेलवे को अधिक कमाई कराई और बड़ी तादात में रेल यात्री दिलाए उसको बंद किया जाना उचित नहीं। ऐसी ट्रेनें अगर महज रैक नहीं होने के कारण बंद होंगी तो रेलवे और यात्रियों दोनों को नुकसान होगा।-दानिश खान

ये भी पढ़ें- बरेली: तीन से चार दिन तक और करेगी कड़ाके की ठंड परेशान, बढ़े बुखार, सर्दी-जुकाम के मरीज 

 

संबंधित समाचार