बरेली: कर्ज से परेशान किसान ने लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम

बरेली: कर्ज से परेशान किसान ने लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम

बरेली, अमृत विचार। कर्ज से परेशान होकर बुजर्ग ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के बेटे ने बताया कि कर्ज की वजह से उसके पिता काफी दिनों से परेशान रहते थे। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी श्याम बाबू ने बताया कि उनके पिता राम भरोसे घर से सोमवार की रात को सोने के लिए टीन के आहाते में गए थे। श्याम बाबू ने बताया कि मंगलवार सुबह जब वह बकरी बांधने के लिए गया तो कि उनके पिता राम भरोसे का शव फंदे पर झूल रहा था।

ये भी पढ़ें- बरेली: इन्हीं खुराफातों ने भरी जवानी में 180 लोगों को कर डाला अपंग

इसकी जानकारी श्याम बाबू ने परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। श्याम बाबू के मुताबिक राम भरोसे कर्ज से परेशान रहते थे। उन्होंने कुछ लोगों से कर्ज लिया था। कर्जदार अपना रुपया मांग रहे थे। लेकिन रामबाबू के पास पैसे नहीं थे। उन्होंने कुछ लोगों से मदद भी मांगी थी लेकिन मदद के लिए लोगों ने मना कर दिया। इससे परेशान रहने लगे। सोमवार की रात में किसी वक्त राम भरोसे ने फंदे पर झूल कर जान दे दी। हालांकि श्याम बाबू ने यह बताने से इनकार कर दिया कि उनके पिता पर किसका किसका कर्ज था।

आज सुबह को जब वह नहीं उठे तो परिवार के लोगों ने जाकर देखा तो उन्होंने फांसी लगा रखी थी। परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। राम भरोसी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है राम भरोसे की पत्नी धन देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार में उसके दो बेटी और दो बेटे हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: 'नर्सिंग होम और बार से वसूलें लाइसेंस शुल्क, जारी करें नोटिस'