हल्द्वानी: केक काटकर मनाया बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मायावती की दीर्घायु की कामना की।

यह भी पढ़ें- बाजपुर: 17 जनवरी को बंद रहेगा गन्ना पेराई एवं टोकन निर्गमन

जिलाध्यक्ष शिव गणेश के नेतृत्व में कार्यकर्ता तिकोनिया स्थित राय बहादुर मुंशी हरि प्रसाद टम्टा पार्क में इकट्ठा हुए। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने 10 पौंड का केक काटकर एक दूसरे को खिलाया और बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जब फासीवादी ताकतें हावी हैं, ऐसे में सिर्फ बसपा सुप्रीमो मायावती ही हैं जो सर्वजन हिताय सवर्जन सुखाय मंत्र पर विश्वास और काम करती है। अंत में सभी मायावती के दीर्घायु व यशस्वी होने की कामना की।

इस दौरान राजेश गौतम, नसीम सलमानी, ताहिर हुसैन, जितेंद्र कुमार, सुंदर लाल आर्य, सुधा आनंद, शोभित, कमल आर्य, गौरव कुमार, विरेंद्र कोहली, कविता, बंशीलाल आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- रुद्रपुरः संदिग्ध अवस्था में मौत समेत दो मामलों की जांच करेगी पुलिस

संबंधित समाचार