अयोध्या: अरुण सिंह आत्महत्या मामले में डेढ़ माह बाद दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। करीब डेढ़ माह पहले कोतवाली नगर अन्तर्गत नाका चुंगी निवासी अरुण सिंह द्वारा आत्महत्या करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश पर मृतक अरुण सिंह के बड़े भाई के साले राकेश प्रताप सिंह और निखिल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। 

बताया जाता है कि अरुण सिंह और राकेश प्रताप सिंह के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपियों ने घर में घुसकर जान से मारने की दी धमकी दी थी। मृतक अरुण सिंह के पुत्र तरुण सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराया है।

दोनों आरोपियों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया गया है। 6 दिसंबर की रात अरुण सिंह ने आत्महत्या की थी।कोतवाल नगर शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: स्वच्छ विरासत अभियान के तहत नगर निगम ने निकाली रैली, महापौर और विधायक ने दिखाई हरी झंडी

संबंधित समाचार