बरेली: फुट श्रमिकों के बच्चों की जिंदगी में फैलेगा शिक्षा का उजियारा, आवासीय विद्यालय में मिलेगा दाखिला
पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, कक्षा छह में प्रवेश के लिए अप्रैल में होगी परीक्षा
Demo image
बरेली, अमृत विचार। श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों की जिंदगी में शिक्षा का उजियारा फैलेगा। आवासीय विद्यालय में उनका दाखिला कराया जाएगा। कक्षा छह में प्रवेश के लिए अप्रैल में परीक्षा होगी। मंडल में 103 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित हैं। प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र -छात्राओं की पढ़ाई का खर्च सरकार उठाएगी। बच्चों को अटल आवासीय विद्यालय में पढ़ाया जाएगा। वहां उनके रहने, खाने का भी इंतजाम किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- बरेली: 6.34 लाख रुपये लेने के बाद निकाह से इंकार, पीड़ित ने न्याय की लगाई गुहार
उपश्रमायुक्त डा. दिव्य प्रताप सिंह ने बताया कि उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय योजना के तहत नवाबगंज तहसील में अधकटा नजराना गांव में अटल आवासीय विद्यालय निर्माणाधीन है। इसमें प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन, बालक-बालिका छात्रावास, प्रधानाचार्य, शिक्षक और कर्मचारी आवास और खेल के मैदान एवं भोजन के लिए मेस की व्यवस्था की गई है।
नवोदय विद्यालय की तर्ज पर अटल आवासीय विद्यालय सीबीएसई के मानकों पर संचालित होगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय में कक्षा छह में 80 बच्चों का प्रवेश कराने के लिए सत्र 2023-2024 से शिक्षण कार्य आरंभ कराया जाना है। 22 अप्रैल प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि है। बरेली में 32, बदायूं में 18, पीलीभीत में 36 व शाहजहांपुर में 17 प्रवेश परीक्षा केंद्र प्रस्तावित है।
यह भी पढ़ें- बरेली: सहेली के साथ महंदी लगवाने गई युवती लापता, परिजन ने लगाया अपहरण आरोप
