बरेली: हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, BJP की  8 साल की विफलताओं की दिखाएगी चार्ज शीट

26 जनवरी से होगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलेगा 26 मार्च तक 

बरेली: हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, BJP की  8 साल की विफलताओं की दिखाएगी चार्ज शीट

बरेली, अमृत विचार। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारियों को लेकर जनपद कासगंज, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बरेली के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों , पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व विधानसभा प्रत्याशियों, फ्रंटल संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठ के जिला एवं शहर अध्यक्षों की एक बैठक चौपला रोड स्थित रोटरी भवन में हुई जो दोपहर 12 बजे शुरू हुई और शाम 4 बजे तक चली। जिसमे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ब्रज प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव अनिल यादव उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: बारिश से चरमराई बिजली व्यवस्था, कई इलाकों में रही बत्ती गुल

कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने की संचालन जिला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण हाथ से हाथ जोड़ो अभियान है यह एक जनसंपर्क अभियान है जो 26 जनवरी से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगा। इस अभियान के माध्यम से हर घर तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी ब्लॉक स्तर पर पद यात्राएं निकाली जायेगी।

गांव गांव बैठक की जायेगी और लोगों से संपर्क स्थापित किया जाएगा। रात्रि चौपाल भी लगाई जायेगी और वरिष्ठ कांग्रेस जन गांवों में कैंप भी करेंगे डोर टू डोर जनसंपर्क के दौरान  राहुल गांधी  का एक पत्र जो भारत जोड़ो यात्रा के अनुभव को उन्होंने पत्र के माध्यम से साझा किया है।  साथ ही साथ भाजापा की मोदी सरकार की 8 साल की विफलताओं की चार्ज शीट जो कांग्रेस पार्टी द्वारा तैयार की गई है वह भी दी जायेगी। और एक स्टीकर दरवाजे पर लगाया जाएगा यह सारा कार्य सभी कांग्रेश जनों को मिलकर एकजुट होकर करना है। यह एक बड़ा महाअभियान है जिसके माध्यम से कांग्रेस पार्टी अपनी पारदर्शी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है ।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव अनिल यादव ने उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो महाअभियान में सभी फ्रंटल संगठनों की भागीदारी रहेगी यूथ कांग्रेस, और छात्र कांग्रेस द्वारा मोटरसाइकिल रैली निकालकर इसका प्रचार प्रसार किया जाएगा। सभी जिला मुख्यालयों पर कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा जिसमें राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय नेता उपस्थित रहेंगे ।

उपस्थित कांग्रेस जनों में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव कुमुद गंगवार, प्रदेश महासचिव अरशद अली गुड्डू, प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर के० बी० त्रिपाठी, प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप, प्रदेश सचिव अजय सारस्वत सोनी, प्रदेश सचिव अनूप वर्मा , प्रदेश सचिव रिसाल अहमद, प्रदेश सचिव असलम चौधरी, जिला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा,जिला महासचिव जिया उर रहमान, जिला अध्यक्ष बदायूं ओमकार सिंह, महानगर अध्यक्ष इसरार अहमद, जिला अध्यक्ष शाहजहांपुर रजनीश गुप्ता, पीलीभीत जिला अध्यक्ष हरप्रीत छबबा, महानगर अध्यक्ष अभिनय गुप्ता,

प्रोफेसर यशपाल सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कृष्ण कांत शर्मा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अलका सिंह, पाकीजा खान, पूर्व विधायक मास्टर छोटे लाल गंगवार,नवाब मुजाहिद हसन खां, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा,‌जिला उपाध्यक्ष सुरेश बाल्मीकि, डॉक्टर मो खालिद, योगेश जौहरी, मुकेश बाल्मीकि, मंगल बाबू, ब्रह्मानन्द शर्मा, हाजी सुल्तान, फिरोज खान, सूर्य गांधी, कमरुद्दीन सैफी, सरफराज बेग, अलाउद्दीन अंसारी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: पत्नी के मायके जाने पर युवक ने लगाई फांसी, मचा कोहराम