बरेली : नगर निगम ऑफिस के पीछे गिरा दशकों पुराना पाकड़ का पेड़, रास्ता जाम, बिजली गुल 

बरेली : नगर निगम ऑफिस के पीछे गिरा दशकों पुराना पाकड़ का पेड़, रास्ता जाम, बिजली गुल 

बरेली,अमृत विचार। नगर निगम के पीछे दशकों पुराना पाकड़ का पेड़ देर रात तेज बारिश व आधी के साथ भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। फिलहाल अभी तक पेड़ को हटाने की गनीमत नहीं उठाई गई है।

नगर निगम के पीछे वाले गेट के ठीक सामने दशकों पुराना पाकड़ का पेड़ था। पेड़ काफी पुराना बताया जा रहा है। बीती रात बारिश और तेज हवाओं के कारण पेड़ भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि देर रात पेड़ गिरने से कोई जन हानि नहीं हुई। लोगों ने बताया कि पेड़ के बारे में कई बार नगर निगम व वन विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन पेड़ को लेकर कोई एक्शन नहीं लिया गया। अगर पेड़ को काट दिया जाता तो शायद पेड़ नहीं गिरता। अधिकारियों की इतनी बड़ी लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

पोल गिरने से क्षेत्र की बिजली हुई गुल
रात में पाकड़ का पेड़ गिरने के साथ-साथ बिजली का पोल भी गिर गया। जिस कारण क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसके साथ ही रास्ता पूरी तरह जाम हो गया है। पूरी तरह रास्ता बंद होने से दुकानदार दुकान नहीं खोल पा रहे हैं। दुकानदारों ने इस बारे में सुबह से ही अधिकारियों को इसकी सूचना भी दे दी, लेकिन अभी तक पेड़ हटाने की कवायद शुरू नहीं हो सकी।

ये भी पढ़ें : बरेली: आज से मुरादाबाद मंडल की आठ ट्रेनें एक महीने तक निरस्त