अमरोहा : 10वीं की छात्रा को गोली मार युवक ने खुद को भी उड़ाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कई दिन से युवक कर रहा था युवती का पीछा, कोचिंग से लौटते समय दिया घटना को अंजाम

अमरोहा,अमृत विचार।  युवक ने दसवीं की छात्रा को गोली मारने  के बाद खुद को भी गोली मार ली। जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना थाना गजरौला क्षेत्र के भानपुर फाटक की है। 

दरअसल गांव सलारपुर निवासी वीरेंद्र सिंह की पुत्री मानवी नगर के यश पब्लिक इंटर कॉलेज में दसवीं की छात्रा है। छात्रा की बहन ने बताया कि वह बाजार से सामान लेकर भाई देवांश के साथ घर वापस आ रही थी और  मानवी शाम को कोचिंग से घर जा रही थी। घर जाते समय वह  सड़क किनारे बैठी दिखाई दी। कारण पूछा तो उसने बताया, एक लड़का कई दिन से उसका पीछा कर रहा है। इसके बाद मैंने उसको भाई के साथ बाइक पर बैठा दिया और मैं बाइक से नीचे उतर गई। तभी भानपुर फाटक पर पीछे से आए युवक ने मानवी को गोली मारकर अपनी कनपटी पर तमंचा सटाकर खुद को भी गोली मार ली। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को सीएससी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया । सीओ अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं एसपी आदित्य लांग्हे ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और उन्होंने जल्द ही मामले में जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं

ये भी पढ़ें :  अमरोहा : 12वीं के छात्र की निर्मम हत्या, एसपी ने किया मौका मुआयना

संबंधित समाचार