मेरठ: महिला ‌ने दिखाया साहस...छेड़छाड़ कर रहे युवक का काटा होंठ, पुलिस को सौंपा

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

मेरठ। मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शनिवार को साहस दिखाते हुए एक छेड़छाड़ कर रहे युवक को सबक सिखाया। महिला को जान से मारने की धमकी देकर युवक ने दबोच लिया। ऐसे में महिला न साहस दिखाते हुए युवक के होंठ का काट दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उपचार दिलाया।

दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला शनिवार को काली नदी के किनारे अझौता के जंगल में काम कर रही ‌थी। आरोप है कि इस दौरान वहां लावड़ निवासी एक युवक पहुंचा और बदनीयती से महिला को दबोच लिया। युवक ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। लेकिन, महिला ने साहस दिखाते हुए आरोपी के होंठ को अपने दांतों से काट दिया और युवक को पकड़कर शोर मचा दिया।

महिला का शोर सुनकर आस पास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और अपने साथ थाने ले आई। पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी दौराला में उपचार दिलाया। थाना प्रभारी दौराला संजय कुमार शर्मा ने बताया कि युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। युवक ने पूछताछ में अपना नाम लावड़ के मोहल्ला सैनीयान निवासी मोहित सैनी बताया है।

यह भी पढ़ें- मेरठ: डकैती मामले में थाना प्रभारी और दरोगा निलंबित, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

संबंधित समाचार