बरेली : पुलिस ने 120 गौ तस्करों को किया गया गिरफ्तार, कई दिनों से चल रहा अभियान

Amrit Vichar Network
Published By Himanshu Bhakuni
On

बरेली, अमृत विचार। थाना बिशारतगंज व थाना अलीगंज क्षेत्र में हुई बड़ी संख्या में गौ तस्करी में पुलिस ने एक्शन लेते हुए 5 अभियुक्तों को गोकशी के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांचों अभियुक्तों के पास से एक पिकअप बोलेरो, दो कुल्हाड़ी, तीन चौपड़, 5 छुरी, दो रस्सी  बरामद की हैं। मामला दो थानों के बॉर्डर होने के कारण दोनों ही थानों में एफआईआर करके कार्रवाई की जा रही है। बाकी बचे हुए गिरोह के सदस्य को पुलिस ढूंढने में लगी हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए मेडिकल कराने के बाद जेल भेजा जाएगा।

दरअसल, पिछले लंबे समय से बरेली में गोकशी की घटनाएं बढ़ गई थी। जिसके बाद एसएसपी अखिलेश चौरसिया के निर्देश पर पूरे जिले में अभियान चलाकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 120 गौ तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से बड़ी मात्रा में गौ मांस और गाय काटने के औजार प्राप्त हुए हैं। पुलिस लगातार गोकशी के खिलाफ अभियान चला रही था, अब जाकर पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है।

बरेली में पिछले कई दिनों से गोकशी की घटनाएं बढ़ गई है जिस वजह से हिंदू संगठनों में जबरदस्त आक्रोश है। कई बार कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति भी बनी। इसके बाद एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए। एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि बरेली पुलिस द्वारा गोकशी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर 110 गौकशों को निरोधात्मक कार्यवाही में और 10 आरोपियों को गोकशी के मुकदमों में गिरफ्तार किया गया है। 

बरेली पुलिस ने 120 गौ तस्करों को पकड़ा
एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने आगे कहा कि थाना विशारतगंज और अलीगंज क्षेत्र में गोकशी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए कुल 5 आरोपियों को गोवध करने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा क्षेत्र के कुल 5 और देहात क्षेत्र के कुल 115 गौ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. थाना बारादरी में से 5, थाना फरीदपुर में 24, थाना बहेड़ी में 18, थाना देवरनियां में 12, थाना शीशगढ में 10, थाना शेरगढ में 10, थाना फतेहगंज पश्चिमी में 7, थाना शाही में 6, थाना मीरगंज में 5, थाना विशारतगंज और अलीगंज में 5, थाना क्योलाडिया में 4, थाना नवाबगंज में 3, हाफिजगंज में 3, थाना भगोरा में 3, थाना फतेहगंज पूर्वी में 2, थाना भुता में 2, थाना आंवला में 1 समेत सभी 29 थानों में से 120 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें : बरेली: यूपी स्टेट कांफ्रेंस में बरेली आईएमए ने जीते अवार्ड

संबंधित समाचार