सरकार बंदरों की करा रही नसबंदी...अखिलेश यादव ने BJP नेताओं को बताया धार्मिक साइंटिस्ट
आगरा। रामचरितमानस को लेकर बिहार से छिड़ा विवाद यूपी में थमने का नाम नहीं ले रहा है। जाति, धर्म और रामचरित मानस को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच रविवार को आगरा पहुंचे समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर धार्मिक हमला बोलते हुए बीजेपी नेताओं को धार्मिक वैज्ञानिक बता दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे खुद बुराई करते हैं लेकिन दूसरा कोई कुछ बोल दे तो उसपर आरोप लगा देते हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि जिन जानवरों की सुरक्षा करनी चाहिए उन्हें समाप्त किया जा रहा है। करोड़ों रुपये खर्च करके जानवरों की नसबंदी की जा रही है। जिनमें बंदर भी शामिल हैं जिनमें हम हनुमाजी को देखते हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हिंदू मान्यताओं में बंदरों को हनुमान जी (Hanuman) का रूप माना जाता है। बंदरों में हम सभी लोग हनुमान जी को देखते हैं और लेकिन भाजपा वाले उनकी नसबंदी करा रहे हैं।
बता दें कि रविवार को अखिलेश यादव एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आगरा में पहुंचे थे। इस दौरान मीडियाकर्मियों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि रामचरितमानस से उन्हें कोई शिकायत नहीं है, भगवान श्रीराम को वह भी मानते हैं, लेकिन जो गलत है वो गलत है। इसका साथ ही उन्होंने सीएम योगी पर हमला करते हुए कहा कि योगी जी मुख्यमंत्री होकर शायद भजन नहीं सुन पाते होंगे, लेकिन वे आज भी रोजाना एक घंटा भजन सुनते हैं।
इसके अलावा अखिलेश यादव ने रामधारी सिंह दिनकर की किताब का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने लिखा था कि शुद्र होने पर दानवीर कर्ण को कितना अपमानित होना पड़ा था। जब वह युद्ध करना चाहते थे और समारोह में शामिल होने जाते थे।इसके अलावा अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोग चमत्कारी और मायावी है वे पता नहीं कब क्या कर दें। उन्होंने कहा कि देश में जाति की समस्या 5 हजार साल पुरानी है। यह कभी नहीं बदल सकती है।
यह भी पढ़ें:-
