रामनगर: अवैध खनन में लिप्त दो वाहन पकड़े  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर रेंज की टीम ने अवैध खनन में दो वाहन पकड़कर सीज करने की कार्रवाई की है। डीएफओ प्रकाश चन्द्र आर्या के निर्देशन में रेंजर देवेन्द्र सिंह रजवार के नेतृत्व में कोसी नदी क्षेत्र के आरक्षित वन क्षेत्र से अवैध खनन करते हुए दो डंपरों को सीज कर गुलजारपुर जुड़का वन परिसर में खड़ा किया गया।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त रांझा घाट,देव घाट बेरियो में अवैध खनन की दृष्टि से बनाए गए रास्तों में खाई खुदान कार्य किया गया है। इस दौरान वन विभाग की टीम में मो इमरान वन दरोगा, नन्द किशोर वन दरोगा, मनवर सिंह वन दरोगा, ओमकार सिंह वन दरोगा  शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानीः भवन कर जमा न करने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा

 

संबंधित समाचार