सीतापुर: संदिग्ध परिस्थितियों में हटाई गई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा, इलाके में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सीतापुर। जिले के महमूदाबाद  इलाके में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को हटाने पर विवाद का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सदरपुर के अंतर्गत ग्राम सभा देवकलिया के  मजरा गुलरहिया में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति 1993 में स्थापित की गयी थी।  

जो संदिग्ध परिस्थितियों में आज शुक्रवार को पड़ोस के गन्ने के खेत में रखी मिली, जिसको लेकर गांव में हड़कंप मच गया। ग्राम वासियों ने पुलिस को तत्काल सूचना दी जिससे सीएसओ सदरपुर प्रदीप कुमार सिंह सीओ महमूदाबाद रविशंकर प्रसाद अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना और उससे जुड़े कारणों की जांच पड़ताल की। 

इस अवसर पर हलके के लेखपाल भी उपस्थित रहे, जानकारी लेने पर ग्रामवासियों ने यह भी बताया कि इस प्रतिमा को लेकर आए दिन विवाद होते रहे हैं। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र भी देते चले आ रहे हैं और इस प्रकरण का मामला न्यायालय में विचाराधीन भी है। इलाके में इस प्रकरण के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच में बोले मंत्री डॉक्टर संजय निषाद- महिला और नौ जवान विरोधी है समाजवादी पार्टी

संबंधित समाचार