25 की हुईं सारा अली खान, बर्थडे सेलिब्रेशन की खास तस्वीरों को किया इंस्टाग्राम पर शेयर
मुबंई। सारा अली खान आज 25 साल की हो गईं है। इस खास मौके पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर संदेश भेजकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस खास दिन को अभिनेत्री ने परिवार के साथ बेहद शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया। वहीं सारा ने अपने 25वें जन्मदिन से तस्वीरें साझा करने के लिए …
मुबंई। सारा अली खान आज 25 साल की हो गईं है। इस खास मौके पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर संदेश भेजकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस खास दिन को अभिनेत्री ने परिवार के साथ बेहद शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया। वहीं सारा ने अपने 25वें जन्मदिन से तस्वीरें साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। जहां उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से इस खास मोमेंट की तस्वीरों को शेयर किया है।
एक तस्वीर में, सारा एक रंगीन ट्राउजर के साथ एक धारीदार टी-शर्ट में बहुत सुंदर लग रही हैं, जबकि दूसरे में, अभिनेत्री ने एक धारीदार जंपसूट पहना था, उन्होंने कैमरे के लिए खास पोज भी दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में “हैप्पी बर्थडे” स्टिकर भी एड किया है।
इस बीच अभिनेत्री फिलहाल अपने भाई इब्राहिम के साथ गोवा में है। साइकिल चलाने से लेकर अपने भाई के साथ पूल का आनंद लेने तक, अभिनेत्री इस दौरान की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करती रही हैं। अगर बात करें फिल्मों की तो सारा जल्द ही वरुण धवन के साथ फिल्म ‘कुली नंबर. 1’ और अक्षय कुमार, धनुष के साथ फिल्म ‘अतरंगी रे’ में नजर आएंगी।
बता दे कि सारा ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से की। वह बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान – और अस्सी के दशक की अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी हैं। सारा की सौतेली मां करीना कपूर हैं, जो बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्री में प्रसिद्ध हैं। करीना और सारा का रिश्ता हमेशा से बहुत अच्छा रहा है। सारा अपने भाइयों – इब्राहिम और तैमूर से काफी क्लोज़ हैं।
