रामनगर: अधिकारियों की खींचतान में अधर में लटका धनगढ़ी पुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। अधिकारियों की आपसी खींचतान की वजह से कुमाऊं और गढ़वाल की जीवन रेखा एनएच 309 पर निर्माणाधीन धनगढ़ी पुल का निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। एनएच के अवर अभियंता कपिल कुमार का कहना है कि कार्बेट के निदेशक के निर्देशानुसार काम रोका गया है।

जिलाधिकारी के साथ इस संदर्भ में बैठक भी हो चुकी है। सारा मामला उच्चाधिकारियों के पास भेजा गया है। कार्बेट के निदेशक धीरज पांडे ने कहा कि हमने काम रोकने के कोई निर्देश नहीं दिए हैं। यदि निर्देश दिए हैं तो दिखाया जाए। निदेशक पांडे ने कहा कि हमने केवल यह कहा है कि मुख्य वन संरक्षक द्वारा जो शर्तें बताई गई है उनके आधार पर तय मानकों के आधार पर काम किया जाए। 

गौरतलब है की धनगढ़ी बरसाती नाले में वर्षाकाल में कई दुर्घटनाएं होती हैं। इसके बाद केंद्र सरकार ने लंबे इंतजार के बाद पुल निर्माण को मंजूरी दी थी। करीब चौबीस करोड़ की लागत से धनगढ़ी और पनोद नाले पर दो पुल बनाए जा रहे हैं। इन्हें बनाने के लिए दो साल का वक्त निर्धारित किया गया था। वन विभाग के शुरुआती अड़ंगे और बारिश के कारण या प्रोजेक्ट पहले ही देरी का सामना कर रहा है। कई हफ्तों से पुल का कार्य रुका हुआ है।

 

 

संबंधित समाचार