रुद्रपुर: धारदार हथियार से दुकानदार को किया अधमरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप में मोबाइल की दुकान पर बैठे एक युवक पर वही के रहने वाले कुछ युवकों ने धारदार हथियार से हमलाकर अधमरा कर दिया। आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने घायल की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार विवेक नगर थाना ट्रांजिट कैंप निवासी रोहित पाल ने बताया कि उसके बड़े भाई की ट्रांजिट कैंप के चामुंडा मंदिर के समीप मोबाइल की दुकान है।

बताया कि 21 फरवरी की शाम छह बजे भाई अजय पाल दुकान में बैठा था। इस बीच अचानक अर्पित सागर, अर्पित कोहली, विकास दद्दा, अमन कुमार अपने साथियों के साथ दुकान पर आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर हमला शुरू कर दिया। धारदार हथियार के हमले से उसका भाई लहुलुहान हालत में वहीं जमीन पर गिर गया। इसके बाद वह फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

संबंधित समाचार