अडानी ने 24 घंटे में कमाए 330323200000 रुपए, एक दिन में कमाई दुनिया में सबसे ज्यादा दौलत

Amrit Vichar Network
Published By Himanshu Bhakuni
On

मुंबई। भारतीय शेयर मार्केट में अडानी ग्रुप के शेयरों में पिछले कई दिनों से लगातार गिरावट के बाद मंगलवार को रिकवरी देखने मिली। वहीं बुधवार को शेयर मार्केट में अडानी ग्रुप के शेयर करीब 2 बजे के आस-पास 1500 रुपए प्रति शेयर से अधिक ट्रेड करते हुए दिखे। अडानी ग्रुप के शेयर इतनी तेजी से बढ़े कि एक दिन ही में अडानी ने करीब 3,30,32,32,00,000 रुपए कमा डाले। जबकि एक दिन में इतने रुपए तो एलन मस्क भी नहीं कमा पाए। अडानी ग्रुप की इस स्थिति को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि अब अडानी ग्रुप धीरे-धीरे हिंडनबर्ग की सुनामी से बाहर निकलने लगा है।

गौतम अडानी आज फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के आज के टॉप रहे हैं। उन्होंने 24 घंटे में दुनिया में सबसे ज्यादा दौलत कमाई है। फोर्ब्स के Today's Winner लिस्ट में गतम अडानी सबसे ऊपर है। उन्होंने 24 घंटे में 4 अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति कमा ली है। एक दिन में गौतम अडानी ने 3,30,32,32,00,000 रुपये कमाकर ये खिताब अपने नाम कर लिया। 

इतनी ही नहीं दौलत में हुई बढ़ोतरी के साथ गौतम अडानी ने फोर्ब्स बिलेनियर इंडेक्स में ऊंची छलांग लगा ली है। दो दिन पहले दो इस लिस्ट में 39वें नंबर पर पहुंच गए थे। उनकी दौलत गिरकर 30 अरब डॉलर के करीब पहुंच गई थी। अब वो उछलकर 77.4 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। दो दिनों में उनकी रैंकिंग 7 पायदान की छलांग लगाई है। गौरतलब है कि शेयर मार्केट में अडानी के शेयरों में तेजी के कारण अडानी की दौलत मे बढ़ोतरी हो रही है। शेयर बाजार में लिस्टेड अडानी के 10 से 10 शेयरों में जबरदस्त तेजी लौट आई है।

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स की लिस्ट में गौतम अडानी जो लगातार लुढ़क रहे थे, आज के टॉप गेनर बने हैं। दोपहर 1 बजे के करीब इस लिस्ट में गौतम अडानी टॉप विनर रहे हैं। अडानी जहां इस लिस्ट में टॉपर रहे तो वहीं दुनिया के दूसरे सबसे अमीर , टेस्ला, ट्विटर के मालिक एलन मस्क टॉप लूजर्स के दूसरे पायदान पर हैं। वहीं दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति बर्नाड अर्नॉल्ट आज के टॉप लूजर हैं। उन्होंने चंद घंटों में ही 1.5 अरब डॉलर की संपत्ति गंवा दी। हालांकि वो अमीरों की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। वहीं एलन मस्क ने आज 1.2 अरब डॉलर की दौलत गंवा दी है और गंवाने का सिलसिला जारी है। एलन मस्क आज 196 अरब डॉलर की दौलत के साथ अमीरों की लिस्ट में नंबर 2 पर पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें : Bank Holiday March 2023 : मार्च में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी काम, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

संबंधित समाचार