उमेश पाल हत्याकांड का शूटर अरमान ने कोर्ट में किया सरेंडर, देखती रह गई यूपी पुलिस

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उमेश पाल की हत्याकांड के आरोपी शूटर अरमान ने गुरुवार को सासाराम बिहार कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। अरमान के कोर्ट में समर्पण करने से यूपी पुलिस को तगड़ा झटका लगा है। पुलिस और एसटीएफ की दस से अधिक टीमें शूटरों की तलाश में हर जगह खाक छान रही हैं, लेकिन पुलिस को चकमा देकर अरमान ने बिहार में आत्मसमर्पण कर दिया। 

अरमान के सरेंडर को लेकर आधिकारिक पुष्टि बाकी है। 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या मामले में अरमान के भी शामिल होने की बात आई थी। मूल रूप से बिहार के सासाराम का रहने वाला यह शातिर अपराधी प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में काफी समय से रह रहा है। उमेश पाल की हत्या में कुल 13 शूटर शामिल थे।

धूमनगंज शूटआउट में पुलिस ने सुलेम सराय, धूमनगंज और जयंतीपुर इलाके के कई सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद बाद 9 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया था। इसके अलावा अतीक के बेटे असद, गुड्डू मुस्लिम, गुलाम और अरमान की पहचान की गई थी।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: घर से गायब महिला का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

संबंधित समाचार