बाजपुरः महिला की मौत के मामले में न्याय रैली 9 मार्च तक स्थगित, 10 को होगी रैली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। महिला की मौत के मामले में न्याय रैली 9 मार्च तक स्थगित कर दी है। ग्राम बन्नाखेड़ा बाजपुर निवासी 24 वर्षीय प्रकाश कौर पुत्री हरवंश सिंह का शव सितारगंज के बघौरी गांव में पेड़ से लटका मिला था। 

परिजनों ने प्रकाश कौर की हत्या का आरोप लगाकर हत्यारों केा पकड़ने की मांग की गई थी। लेकिन, 14 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई। किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने रविवार को बताया कि पुलिस प्रशासन ने अपराधियों को पकड़ने का आश्वावन दिया है। 

6 मार्च को होने वाली न्याय रैली को 9 मार्च तक स्थगित कर दिया है। यदि इस अवधि में कोई कार्रवाई नहीं होती है तो 10 तारीख को बाजपुर में न्याय रैली की जाएगी। बैठक में किसान नेता जगतार सिंह बाजवा, बलविंदर सिंह, रमेश सिंह, प्रधान शवेग सिंह, रिंकू सिंह,जसपाल सिंह बिल्लू , भजन सिंह, हरबंस सिंह, राज सिंह, सतनाम सिंह, दिलीप सिंह आदि थे।

संबंधित समाचार