Video : Girlfriend के पापा को प्रेमी ने शादी के लिए ऐसे मनाया कि पूरा सोशल मीडिया हो गया इमोशनल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। जिसमें एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) के पिता से शादी के लिए उसकी बेटी का हाथ (Marriage Proposal) मांगता है। लेकिन उसने जिस तरह से अपने दिल की बात रखी, उसे सुनकर लड़की का पिता भावुक हो गया। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर नेटिजन्स भी इमोशनल हो रहे हैं।

https://twitter.com/GoodNewsCorres1/status/1631334972207374338

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक गर्लफ्रेंड के पिता के साथ कार में बैठा हुआ है। इस दौरान वह लड़की के पिता को बताता है कि वह उनसे और उनके परिवार से कितना प्यार करता है। इसके बाद कहता है- मैं आपकी बेटी को दिल-ओ- जान से प्यार करता हूं। मैंने एक अंगूठी खरीदी है और आपकी बेटी से शादी करने के लिए आपका आशीर्वाद चाहता हूं। इसके बाद जब लड़का कहता है, मैं आखिरी सांस तक आपकी बेटी से प्यार करता रहूंगा।

इतना सुनते ही लड़की का पिता भावुक हो जाता है और फिर लड़के को गले लगा लेता है। इस वीडियो को GoodNewsCorrespondent के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। लोग इस बांडिंग को खासा पसंद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : मथुरा : कई मायनों में अलग और अद्भुत है ब्रज की होली, चरम शबाब पर रहता रंगोत्सव का खुमार