प्रयागराज: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन, होगी हड़ताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को इसके खिलाफ विद्युत विभाग के सैकड़ों कर्मचारियों ने प्रयागराज में जोरदार प्रदर्शन किया। जॉर्ज टाउन स्थित कार्यलय में विद्युत विभाग कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए निजीकरण का विरोध जताया है। 

बता दें कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने निजीकरण को लेकर आज रात 10 बजे से 72 घंटे की हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया है। विद्युत विभाग का निजीकरण रोके जाने, विभाग में कार्य संस्कृति बहाल करने और संविदा कर्मचारियों को नियमित करने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री पर भी वायदा खिलाफी का आरोप लगाया है।
 
विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी बातें नहीं मानी तो वे प्रदेश में ब्लैक आउट कर सकते हैं।  कर्मचारियों ने कहा है कि 3 दिसंबर 2022 को कर्मचारियों और शासन के बीच वार्ता हुई थी। जिसमें शासन ने 15 दिन में बिजली विभाग के कर्मचारियों की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। लेकिन सरकार ने उस समझौते का भी पालन नहीं किया है।

जिसके चलते विद्युत विभाग कर्मचारियों को दोबारा आंदोलन शुरू करने को मजबूर होना पड़ रहा है। विरोध प्रदर्शन में संयोजक अनिल कुमार सिंह, प्रयागराज विद्युत कर्मचारी संघर्ष संघर्ष समिति ने कहा कि अगर हमारे कर्मचारियों की मांगों को नही पूरा किया गया तो आंदोलन और बड़ा होगा।

ये भी पढ़ें - हड़ताली बिजली कर्मियों पर लगेगा AISMA, कार्य प्रभावित करने पर होगी NSA की कार्रवाई  

 

संबंधित समाचार