जसपुर: 450 किलो पशु मांस बरामद, 5 आरोपी दे गए पुलिस को गच्चा

जसपुर: 450 किलो पशु मांस बरामद,  5 आरोपी दे गए पुलिस को गच्चा

जसपुर, अमृत विचार। पुलिस ने छापा मारकर 450 किलो पशु मांस बरामद किया है जबकि सभी पांचों आरोपी मौके से फरार हो गए। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शुक्रवार को पुलिस को जसपुर के मोहल्ला निकट अबुबकर मस्जिद, नई बस्ती निवासी आबिद बैलगाड़ी वाले के घेर में संदिग्ध मांस होने सूचना मिली।

इस पर टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस के आने की भनक लगने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने छापा मार कर दो पशुओं का मांस तथा उनकी खाल, सिर, पांव आदि बरामद किए। जिसकी मात्रा करीब 450 किलोग्राम बताई है। मौके से कुल्हाड़ी, गंडासा, छुरी भी बरामद किए गए।

पुलिस ने पशु चिकित्सक डॉ. सुधांसु को मौके पर बुलाया। पशु चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मांस के नमूने लिए। फरार आरोपियों में जसपुर निवासी आबिद बैलगाड़ी वाला तथा मोहल्ला कुरेसियान ठाकुरद्वारा (उत्तर प्रदेश) निवासी हसन पुत्र शफीक, मुसीर पुत्र नासिर, फरमान पुत्र सगीर, नसीम पुत्र शफीक शामिल हैं।

कोतवाल ने बताया कि फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ़्तार किया जायेगा। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू, उनि जावेद मलिक, विनय मित्तल, कौशल भाकुनी, हेडकांस्टेबल नवीन जोशी, कांस्टेबल जमशेद अली, सुरेंद्र सिंह व होमगार्ड प्रकाश शामिल रहे।