बरेली: कैंट बोर्ड के चुनाव पर रोक, रक्षा मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
बरेली, अमृत विचार। बरेली समेत देशभर की 56 छावनियों में होने वाले चुनाव रद्द कर दिए गए हैं। शुक्रवार को इस संबंध में रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव राकेश मित्तल ने अधिसूचना जारी कर दी। छावनी में चल रही चुनाव प्रक्रिया भी रोक दी जाएगी।
इससे पहले 14 फरवरी को रक्षा मंत्रालय की ओर से छावनियों में चुनाव करवाने की अधिसूचना जारी की थी। 30 अप्रैल को चुनाव की तिथि निर्धारित की गई थी। करीब 5 साल बाद होने जा रहे छावनी परिषद का चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशी व आम जन भी उत्साहित थे। छावनी परिषद के सीईओ विवेक सिंह ने बताया कि रक्षा मंत्रालय की ओर से चुनाव पर रोक की अधिसूचना जारी कर दी गई है। लिहाजा, चुनाव प्रक्रिया भी अग्रिम आदेशों तक रोक दी गई है।
यह भी पढ़ें- 20 करोड़ के बकायादार बरेली कॉलेज का नाम सूची से गायब
