रामनगरः गुस्साईं भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस का फूंका पुतला

रामनगरः गुस्साईं भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस का फूंका पुतला

रामनगर, अमृत विचार। विधानसभा मे कांग्रेस विधायकों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी के साथ किये गए अमर्यादित व्यवहार से भड़की भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन करते हुए कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

शनिवार को महिला मोर्चा अध्यक्ष नीमा मठपाल के नेतृत्व में एकत्र महिला मोर्चा ने लखनपुर चुंगी पर देर शाम प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन कर नारेबाजी की।

महिला मोर्चा अध्यक्ष नीमा मठपाल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी एक संवैधानिक पद पर आसीन है। सदन में उनका अपमान कर कांग्रेस विधायकों ने साबित कर दिया कि वह लोकतंत्र की मर्यादा के विषय मे कुछ भी नहीं जानते हैं। कांग्रेस पहले अपने विधायकों को सदन में भेजने से पहले अनुशासन का पाठ पढ़ाये।

इस दौरान महिला मोर्चा की भगवती पांडे, सीमा पाठक, आशा जोशी, हेमा लोहनी, कल्पना जोशी, हेमा जोशी, लक्ष्मी पांडे, रीता मावड़ी, पूजा विश्वकर्मा, मुन्नी जोशी, राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी, भावना भट्ट, दीप्ति रावत, ममता गोस्वामी, माया रावत, दीपा कोटिया, किरन रावत,रेखा मठपाल मौजूद रहीं।