काशीपुरः घर से कॉलेज गई छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। घर से डिग्री कॉलेज जाने के लिए निकली एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। 

कुंडेश्वरी चौकी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 मार्च की सुबह उसकी 18 वर्षीय पुत्री घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं आई।

जिसके बाद उसकी संभावित स्थानों व रिश्तेदारी में काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें- ऋषिकेशः विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़, पत्थरों से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार