बरेली: हनुमान मंदिर के पास शराब की दुकान, क्षेत्रवासी परेशान, आबकारी विभाग से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मंदिर के पास  शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। शराब की दुकान होने से वहां से महिलाओं का निकलना दुश्वार है। इस मामले को लेकर मंगलवार को क्षेत्रवासियों ने आबकारी विभाग को शिकायती पत्र देकर शराब की दुकान बंद कराने की मांग की है।

दरअसल, बरेली के थाना किला के मलूकपुर पुरानी पुलिस चौकी के पास प्राचीन हनुमान मंदिर है। मंदिर के पास शराब की दुकान है। जहां आए दिन शराब पीने वाले लोग हंगामा करते हैं। वहां से निकलने वाली महिलाओं व युवतियों पर फब्तियां कसते हैं।

इस मामले में आज भारी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने आबकारी विभाग को एक शिकायती पत्र देकर मांग की है कि दुकान को वहां से हटाया जाए। जिससे वहां से निकलने वाली महिलाओं और युवती को कोई परेशानी ना हो और शराबियों का हुड़दंग बंद हो सके।

यह भी पढ़ें- बरेली : स्मैक तस्करों के साथ सौदेबाजी करने वाले एक दारोगा समेत दो सिपाही निलंबित, एसएसपी ने लिया एक्शन 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज