भवाली: कैंची धाम मार्ग पर पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू
जल्द मिलेगी जाम से निजात
भवाली, अमृत विचार। भवाली के समीप कैंची धाम में जल्द पार्किंग बनेगी। बुधवार से पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे भवाली समेत कैंची धाम में लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी।
जिलाधिकारी नैनीताल धीराज सिंह गर्ब्याल और भवाली नगर पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा के संयुक्त प्रयासों से भवाली कैंची मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप एनएच से लगी 11 नाली निजी भूमि पर 100 गाड़ियों की पार्किंग का काम शुरू हो गया है।
पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि पार्किंग हेतु भूमि समतलीकरण का कार्य बुधवार से शुक्रवार तक दिन रात जारी रहेगा और शुक्रवार को 100 गाड़ियों की ये पार्किंग तैयार कर जनता को समर्पित कर दी जायेगी। इससे कैंची धाम आने वाले भक्तों और पर्यटकों को जाम से निजात मिलेगी।
