महाराष्ट्र में भीषण हादसा: बस के खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत, 27 यात्री घायल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार को एक बस के खाई में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। करीब 27 लोगों के गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि पुणे से मुंबई जा रही निजी बस पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर शिंग्रोवा मंदिर के पास खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि बस में करीब 40 यात्री थे। घायलों को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें- एक जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा, जानें कब शुरू होगा पंजीकरण?

संबंधित समाचार