कोटद्वारः 72 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक को बाघ ने बनाया निवाला, दहशत में लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोटद्वार, अमृत विचार। बाघ ने 72 वर्षीय शिक्षक को अपना निवाला बना लिया, जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।

नैनीडांडा ब्लॉक के सिमली गांव में रहने वाले 72 वर्षीय रिटायर शिक्षक रणवीर सिंह घर में अकेले थे। पत्नी अपने बच्चों के पास देहरादून गई थी।

बताया जा रहा है कि शिक्षक रणवीर सिंह रात को शौच करने के लिए घर से बाहर निकले थे। उसी दौरान बाघ ने रणवीर सिंह पर हमला कर अपना निवाला बना लिया। सुबह जब लोग शौच के लिए बाहर निकले तो रणवीर के घर से 50 मीटर की दूरी पर रणवीर सिंह अधखाया शव मिला। 

आपको बता दें कि गांव कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग से सटा हुआ है। गढ़वाल वन प्रभाग के दीवा रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह रावत ने मामले की जानकारी के बारे में बताया है। 

यह भी पढ़ें- हल्द्वानीः दिल्ली के सीएम केजरीवाल को समन देने के विरोध में AAP ने किया प्रदर्शन, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज