बरेली: शिवचरण कश्यप जिला और शमीम खां सुल्तानी फिर बने महानगर अध्यक्ष, सपा ने जताया भरोसा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। समाजवादी पार्टी में तमाम कयासों को विराम लगाते हुए संगठन में एक बार फिर पुराने चेहरे ही काबिज हो गए हैं। शिवचरन कश्यप को पुनः जिलाध्यक्ष बनाया गया है तो महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी की कुर्सी भी बरकरार रही।

सपा में जिला और महानगर अध्यक्ष पद के लिए तमाम चेहरे लाइन में लगे थे। कई पूर्व अध्यक्षों के नाम भी चर्चा में थे। निकाय चुनाव के बीच एकाएक सपा नेतृत्व ने जिला और महानगर अध्यक्ष पद पर पुराने चेहरों को ही बैठा दिया। जिला पंचायत सदस्य रहे शिवचरण कश्यप को विधानसभा चुनाव के दौरान जिलाध्यक्ष बनाया गया था। तब सपा ने जिलाध्यक्ष अगम मौर्य को बिथरी विधानसभा से मैदान में उतारा था। अगम के इस्तीफा देने पर बिथरी से टिकट मांग रहे शिवचरन को अध्यक्ष बनाया गया था। 

पिछले दिनों पूरे प्रदेश में सपा ने कमेटियां भंग की तो कई दावेदारों ने जिला और महानगर अध्यक्ष के लिए भागदौड़ की। निकाय चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया शुरू होते ही सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश पटेल उत्तम ने आज शिवचरन कश्यप को जिलाध्यक्ष और शमीम खां सुल्तानी को महानगर अध्यक्ष मनोनीत कर दिया।

ये भी पढ़ें- बरेली: भाइयों ने गेहू्ं के खेत में लागई आग, एसएसपी से की शिकायत

संबंधित समाचार