पीलीभीत: 398 दावेदारों ने लिए पर्चे, 15 नामांकन हुए दाखिल
10 निकायों में 56 अध्यक्ष पद व 342 सदस्य पद के लिए दाखिल हुए नामांकन
पीलीभीत,अमृत विचार। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन 10 निकायों में 56 अध्यक्ष पद व 342 सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र बिके। वहीं कुल 398 दावेदारों ने मंगलवार को नामांकन पत्र खरीदे। जबकि पांच निकाय के सदस्य पद के 15 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन की प्रक्रिया 24 अप्रैल तक जारी रहेगी।
इसके बाद 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन स्थल ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज में नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन 27 अध्यक्ष पद और 131 सदस्य पद के नामांकन पत्र खरीदे गए। जबकि नगर पालिका पीलीभीत से सदस्य पद के पांच दावेदारों ने नामांकन दाखिल किया।
नामांकन स्थल एसआरएम इंटर कालेज में अध्यक्ष पद के लिए 13 और सदस्य पद के लिए 147 नामांकन पत्र खरीदे गए। यहां सदस्य पद के लिए आठ नामांकन पत्र दाखिल हुए। नामांकन स्थल पूरनपुर विकास खंड में नगर पालिका पूरनपुर के प्रत्याशियों का नामांकन हुआ। यहां अध्यक्ष पद के लिए 5 व सदस्य पद के लिए 31 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे।
जबकि सदस्य पद के लिए एक दावेदार ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन स्थल अमरिया विकास खंड में नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा के प्रत्याशियों का नामांकन हुआ। यहां अध्यक्ष पद के लिए 5 व सदस्य पद के लिए 10 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। वहीं नामांकन स्थल तहसीलदार कार्यालय कक्ष में कलीनगर नगर पंचायत के प्रत्याशियों का नामांकन हुआ। यहां पर कुल अध्यक्ष पद के लिए 4 व सदस्य पद के लिए 23 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। यहां एक सदस्य पद के दावेदार ने नामांकन कराया।
गुलड़िया में 15 नामांकन पत्र बिके
अमरिया। ब्लॉक अमरिया में नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा नामांकन के लिए प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के पांच और 10 सभासद पद के लिए नामांकन पत्र खरीदे। मंगलवार को उम्मीदवार साफिया खानम और चरनजीत सिंह ने नामांकन पत्र खरीदा। इस दौरान आरओ वीर विक्रम सिंह, एआरओ संजय कुमार यादव, खंड विकास अधिकारी मरौरी, तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता, सीओ सदर प्रदीप दहिया समेत कई मौजूद रहे।
पूरनपुर में एक दाखिल हुआ नामांकन
पूरनपुर। ब्लॉक सभागार में नामांकन के लिए पांच काउंटर बनाए गए हैं। जिसमें चार सदस्य पद के लिए व एक अध्यक्ष पद के लिए बनाए गए हैं। नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को दोपहर तक तो काउंटरों पर सन्नाटा छाया रहा। दूसरे दिन कुल 36 नामांकन पत्र बिके। सदस्य पद के लिए 31 व अध्यक्ष पद के लिए पांच नामांकन पत्रों की ब्रिकी हुई। इस दौरान सदस्य पद के लिए एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन कराया।
सोमवार को खरीदे व दाखिल हुए नामांकन पत्र का ब्यौरा
| नगर निकाय | अध्यक्ष | पार्षद/सदस्य | दाखिल |
| नगर पालिका पीलीभीत | 13 | 45 | 05 |
| नगर पालिका पूरनपुर | 05 | 31 | 01 |
| नगर पालिका बीसलपुर | 05 | 80 | 07 |
| नगर पंचायत नौगवां | 03 | 41 | 00 |
| नगर पंचायत जहानाबाद | 07 | 31 | 00 |
| नगर पंचायत न्यूरिया | 04 | 14 | 00 |
| नगर पंचायत बिलसंडा | 02 | 37 | 00 |
| नगर पंचायत बरखेड़ा | 08 | 30 | 01 |
| नगर पंचायत गुलड़िया | 05 | 10 | 00 |
| नगर पंचायत कलीनगर | 04 | 23 | 01 |
| कुल | 56 | 342 | 15 |
महत्वपूर्ण दिनांक:-
- 24 अप्रैल तक शाम तीन बजे तक नामांकन
- 25 अप्रैल को नामांकन की जांच 11 बजे से कार्य समाप्ति तक
- 27 अप्रैल को 11 बजे से शाम 3 बजे तक नाम वापसी
- 28 अप्रैल को चुनाव चिन्ह आवंटन 11 बजे से कार्य समाप्ति तक
- 11 मई को मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक
- 13 मई को मतगणना सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक
नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन 15 नामांकन पत्र दाखिल हुए। वहीं अध्यक्ष पद के लिए 56 व सदस्य पद के लिए 382 नामांकन पत्र बिके। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल है। 25 अप्रैल को दाखिल नामांकन पत्रों की जांच होगी। - राम सिंह गौतम, एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
ये भी पढ़ें : पीलीभीत: 24 घंटे में पूर्व राज्यमंत्री समेत 20 कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
