राजनाथ सिंह ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की ली जानकारी, तबियत बिगड़ने से अस्पताल में हुए थे भर्ती

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता सुखबीर सिंह बादल को फोन करके उनके पिता एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का हालचाल पूछा। 

शिअद प्रमुख एवं पंजाब के पांच बार के मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल (95) को सांस लेने में दिक्कत के बाद एक सप्ताह पहले मोहाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुखबीर से फोन पर हुई बातचीत में रक्षा मंत्री सिंह ने प्रकाश सिंह बादल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सुखबीर बादल से बात की और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जी का हालचाल पूछा जो अस्पताल में भर्ती हैं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ 

ये भी पढ़ें- Karnataka Election: पूर्व में हुए चुनावों में शिरहट्टी में जिसे मिली जीत, उसी पार्टी की राज्य में बनी सरकार 

संबंधित समाचार