बरेली: कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, एक की हालत नाजुक

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मॉल से वापस घर जा रहे हैं दो युवकों की बाइक को तेज गति से जा रही कार ने टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

थाना इज्जत नगर के सैदपुर हॉकिंस निवासी तौफीक ने बताया कि उसका चचेरा भाई रहबर कारपेंटर था। रविवार की रात में वह अपने दोस्त शहबाज के साथ फिनिक्स मॉल से वापस आ रहा था। जैसे ही मिनी बायपास स्थित प्रेम नर्सरी के पास तेज गति से जा रही कार उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे रहबर की मौके पर ही मौत हो गई और शाहनवाज गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल शहबाज को उपचार के लिए  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- Bareilly: गांवों को जोड़ने वाले सड़कें होंगी सात मीटर चौड़ी

संबंधित समाचार