PHOTOS : पति निक जोनास के साथ Met Gala में स्टाइलिश दिखीं प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट ने पहना भारत में बना गाउन...लूटी महफिल 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

न्यूयॉर्क। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति अमेरिकी गायक निक जोनास यहां मेट गाला 2023 में काले रंग के परिधानों में आए। मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित समारोह में मशहूर जर्मन डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड को श्रद्धांजलि दी गयी। उनके सम्मान में ही ड्रेस कोड तय किया गया था।

priyanka 4

priyanka 1

प्रियंका ने डिजाइनर वेलेंटिनो का तैयार किया गया काले रंग का गाउन पहनकर समां बांधा। प्रियंका और निक ने 2022 में अपनी बेटी के जन्म के बाद पहली बार मेट गाला में शिरकत की।

priyanka 2

priyanka 3

इससे पहले उन्होंने 2017 में एक साथ इस आयोजन में भाग लिया था और तभी से दोनों की दोस्ती शुरू हुई। इसके बाद दोनों ने दिसंबर 2018 में शादी कर ली और फिर 2019 तथा 2022 के मेट गाला में शादीशुदा जोड़े के तौर पर भाग लिया।

priyanka 5

priyanka 6

प्रियंका ने अपने थाई-स्लिट ब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन को रीगल बेल स्लीव्स के साथ स्टाइल किया। साथ ही अपने सफेद दस्तानों को अपनी पोशाक की बांहों के साथ मैच किया। निक ब्लैक लेदर जैकेट में हैंडसम लग रहे थे।

priyanka 7

प्रियंका ने 11 कैरेट का डायमंड नेकलेस भी पहना था। साइड पार्टेड बन में एक्ट्रेस ने अपना हेयरस्टाइल सिंपल रखा था।

Alia Bhatt 1

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने आइवरी रंग का बॉल गाउन पहनकर इस शानदार समारोह में भाग लिया। भारत में तैयार उनके इस परिधान में हाथों से एक लाख मोती जड़े गये हैं। पहली बार मेट गाला में शामिल हुईं आलिया ने डिजाइनर प्रबाल गुरुंग की तैयार की गयी ड्रेस पहन रखी थी। 

Alia Bhatt 2

'फैशन जगत के सबसे बड़े आयोजन' माने जाने वाले मेट गाला में अपनी पहली मौजूदगी पर आलिया ने कहा कि वह ऐसा कुछ पहनना चाहती थीं जो प्रामाणिक लगे और भारत में तैयार किया गया हो। एक्शन फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में पर्दापण करने जा रहीं आलिया हमेशा से लैगरफेल्ड के डिजाइन से अभिभूत रही हैं।

Alia Bhatt 3

मेट गाला 2023 में कुछ बड़े चेहरे तरह-तरह के अजीबोगरीब परिधानों में नजर आए। इनमें रिहाना, नाओमी कैंपबेल, मिरांडा केर, डोजा कैट, सेरेना विलियम्स, इस साल के सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के ऑस्कर पुरस्कार की विजेता मिशेल, पेड्रो पास्कल, लिली कॉलिन्स, सलमा हायेक, किम करदाशियां और पेनेलोप क्रूज आदि थीं। 

ये भी पढ़ें :  PHOTOS : इन दिन रिलीज होगी कार्तिक-कियारा की 'Satyaprem Ki Katha', एक्ट्रेस ने लिखा भावुक पोस्ट

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow Fire Tragedy : लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, घटनास्थल का लिया जायजा, पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात
Lucknow Fire Tragedy : अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड में अबतक 18 की मौत, CM ने की हाई लेवल मीटिंग, दो सदस्यीय एसआईटी गठित
Lucknow Fire Tragedy : 14 मिनट में पहुंचीं 22 एंबुलेंस, हादसे के बाद अलर्ट मोड में 108-102 सेवाएं, घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया
Lucknow Fire Tragedy : ट्रॉमा सेंटर में चीखें, आंसू और टूटते सपने... अपनों की तलाश में भटकते परिजनों की सिसकियों से गूंज उठा परिसर
लखनऊ अग्निकांड : नक्शे से अलग हुआ था निर्माण, फायर एनओसी भी नहीं, जांच में सामने आई बड़ी लापरवाही