Earthquake in Uttarakhand: उत्तराखंड में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, खतरे के जोन में है उत्तराखंड के कई इलाके 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चमोली, अमृत विचार। गुरुवार को उत्तराखंड में फिर भूकंप के झटके महसूस हुए। बताया जा रहा है चमोली और रुद्रप्रयाग में करीब 10 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। डर के मारे लोग अपने घर व दुकानों से बाहर भागने लगे। 

चमोली क्षेत्र में सुबह 9:50 में भूकंप के झटके महसूस किये गए। वहीं, रुद्रप्रयाग में 9:54 बजे लोगों को हल्के भूकंप के झटके महसूस किये गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि हल्का झटका होने के कारण अधिकांश लोगों को इसका पता नहीं चल पाया है। जनपद में स्थिति सामान्य है। बता दें कि जनपद में बीते 24 जनवरी को भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे।

वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के भूकंप विज्ञानियों की मानें तो उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में हैं। इसलिए बार-बार भूकंप की घटनाएं देखने को मिल रही हैं।

 

संबंधित समाचार