बरेली: मतदाताओं की लंबी कतारें, तेज गर्मी से हुए परेशान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली/शेरगढ़, अमृत विचार। निकाय चुनाव को लेकर करीब एक महीने से व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थी। लेकिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को हो रही परेशानी व्यवस्थाओं की पोल खोलने के लिए पर्याप्त हैं। सबसे अधिक महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जो घर के काम से पहले मतदान करने पहुचीं हैं। केंद्रों पर लंबी कतारें लगीं हैं। तेज धूप में लोग मतदान के लिए खड़े हैं। धीमी गति से मतदान के चलते लोग परेशान हैं। 

लोगों को तमाम असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप से बचने लिए अंगौछा लिए हैं। मतदान को लेकर उत्साहित महिलाएं भी भारी संख्या में पहुंच रही हैं। वह भी केंद्रों पर धूप से बचने की कोई व्यवस्था नही होने के चलते विवश होकर अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं। लाजपत राय इंटर कॉलेज सहित कई केंद्रों पर लोग अव्यवस्थाओं को लेकर परेशान हैं।

ये भी पढे़ं- बरेली: धूप के साथ बढ़ा वोट डालने का पारा, बारी आने के इंतजार में खड़े मतदाता

 

संबंधित समाचार